National

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी मिली है। स्वाति मालीवाल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। स्वाति मालीवाल के मुताबिक, जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद खान के बिग बॉस में बुलाए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए थे, तभी से धमकी दी जा रही है।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी। स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, “जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं। प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें।”

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है, जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं’।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!