Chhattisgarh

कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराज्यीय रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का वार, हाईवा समेत कई वाहन जब्त..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध रेत एवं गिट्टी परिवहन में संलिप्त 5 वाहनों को ज़ब्त किया है।

सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जोबाटोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय रेत परिवहन में लगे दो हाईवा वाहन क्रमांक CG31B9031 एवं CG10AZ4266 को मध्यप्रदेश की ओर अवैध रेत ले जाते समय पकड़ा गया।

इसके अलावा हाईवा वाहन क्रमांक CG12BP9142 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ज़ब्त कर कलेक्टर परिसर में खड़ा कराया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 2 ट्रैक्टर एवं 1 टिप्पर वाहन को भी ज़ब्त किया गया।खनिज विभाग द्वारा सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, सतीश साहू एवं नगर सैनिक साहिब गनी शामिल रहे।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!