Chhattisgarh

पेंड्रा हाई स्कूल में असेंबली हॉल के लिए ₹20 लाख स्वीकृत, सांसद ज्योत्सना महंत की पहल पर मिली मंजूरी..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की मांग पर पेंड्रा स्थित हाई स्कूल में असेंबली हॉल के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत की है। इस पर सांसद महंत ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के पेंड्रा आगमन के दौरान नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने हाई स्कूल में असेंबली हॉल की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराते हुए निर्माण की मांग रखी थी। सांसद ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया था। इसी पहल के बाद अब असेंबली हॉल के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति मिली है।

इस राशि से विद्यालय में असेंबली हॉल के निर्माण एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों, सामूहिक गतिविधियों और अन्य विद्यालयीन कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने स्वीकृति के लिए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पेंड्रा नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!