ChhattisgarhBilaspur

कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में पुलिस वालों से जमकर किया विवाद

 बिलासपुर : मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में पुलिस वालों से जमकर विवाद किया है। विवाद इस बात को लेकर हो गया कि पुलिस उनकी चेकिंग करना चाहती थी। मगर कांग्रेस नेता इससे ऐतराज जताने लगे। उल्टा पुलिस को कहने लगे आप लोग तो अपराधियों के गले लगते हैं। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि ऐसे पुलिस वालों को सरकार हटाए।

Related Articles

पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। बिलासपुर में अपराध रोकने पुलिस रात के वक्त आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को भी पुलिस की टीम कोतवाली थाने के पास आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। उसी वक्त वहां पर कांग्रेस नेता करण गोरखा पहुंच गए। करण ने अपने आप को बिलासपुर लोकसभा आईटी सेल का महासचिव बताया है।

इसके बाद पुलिस ने करण से पूछताछ की और उनकी गाड़ी की जांच करनी चाही। बस इसी बात पर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। कहने लगे कि मैं इतनी रात को पार्टी के काम से गया था। वहीं से वापस आ रहा हूं। आप लोग लोगों को सिर्फ परेशान करते हैं। राज्य में हमारी सरकार है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। ये पुलिस हमारी सरकार को बदनाम करने का काम करती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!