ChhattisgarhMahasamund

हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए आब्जर्वर बनाए गए संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर…

महासमुंद। आगामी नवंबर महीने में होने वाले हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को आब्जर्वर नियुक्त किया है। संसदीय सचिव चंद्राकर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है

हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर को पत्र भेजा है। जिसमें संसदीय सचिव चंद्राकर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपते हुए आब्जर्वर बनाया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जल्द ही वे हिमाचल प्रदेश जाएंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 25 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि संसदीय सचिव चंद्राकर पर हाईकमान लगातार भरोसा जताते हुए उन्हें महती जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!