National

इस दिन होगा मिनी ऑक्शन…टी20 वर्ल्ड कप के बीच IPL 2023 से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने

IPL 2023 Mini Auction Date: अभी सभी क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप है. लेकिन इस बीच आईपीएल 2023 से जुडी बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के लिए ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है. ये मिनी ऑक्शन कहां होगा इसकी जानकारी भी सामने आ रही है.

इस तारीख को होगा मिनी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी पीटीआई को दी. इस नीलामी की मेजबानी की दौड़ में तुर्की का शहर इस्तांबुल, बेंगलुरु, नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी शामिल थे लेकिन बीसीसीआई ने केरल के तटीय शहर को चुना है.

आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों को पहले ही 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही 2023 सीजन के लिए खिलाड़ियों पर खर्च करने वाली रकम को 90 से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!