National

पेट्रोल-डीजल 14 रुपए होगा सस्ता, इस महीने के बाद घटेंगे दाम

नई दिल्ली :  देश में लगातार महंगाई आसमां छू रही है। खाद्य तेल, दालें, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन ईधन दाम बढने से जनता परेशान हो चुकी है। इसी बीच जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 रुपए तक की कमी आ सकती है। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

जानकारी के लिए बता दूं कि कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। इस हिसाब से 8 महीने में रिफाइनिंग कंपनियों के लिए कच्चे तेल के दाम 31 डॉलर (27%) कम हो गए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!