National

गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत

राजस्थान। जोधपुर में बारात निकलने से पहले गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दूल्हा सहित 60 लोग बुरी तरह घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास से पानी के टैंकर और बालोतरा के फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया और आग पर काबू पाया। फिलहाल, सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भूंगरा के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की शादी गुरुवार को थी। शाम को बारात जानी थी। इसलिए घर पर मेहमानों के खाने के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इस दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से पांच सिलेंडर फट गए। पंडाल में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग खाना खा रहे थे। वो भी आग में झुलस गए।

इस दौरान लोगों की मदद करते हुए दूल्हा और उसके पिता भी घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई हैं। हादसे में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इसमें दो बच्चों समते चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों को जोधपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!