ChhattisgarhRajnandgaon

छात्र से लूट की कोशिश करने वाला , दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा से डिलापहरी के बीच चाकू टिकाकर रुपए की मांग करने की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक धौराभाठा में रहने वाला विकास वर्मा बीएससी कोचिंग के लिए राजनांदगांव आ रहा था। 

Related Articles

तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक उसके गर्दन पर चाकू टिका दिया और उससे रुपए की मांग करने लगा। विकास के खुद के पास रुपए नहीं होने की जानकारी दी। तभी मौके पर पहुंचे राहगीर ने डॉयल 112 को सूचना दी। आरोपी मोनू यादव व जितेंद्र पाटल को गिरफ्तार कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!