National

हिमाचल : सुखविंदर सिंह ले रहे सीएम पद की शपथ, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिभा सिंह भी शपथग्रहण समारोह में पहुंची हैं। वे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मंच पर मौजूद हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लिए खुशी का दिन है। देवभूमि से केंद्र को संदेश गया है कि केंद्र और हिमाचल प्रदेश की सोच अलग है। चुनाव में कड़ा मुकाबला हुआ है लेकिन जीत कांग्रेस की हुई है। हमें अपनी जिम्मेदारी का अहसास है। एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता सुखविंदर आज सीएम बन रहे हैं। उन्हें जनसमर्थन और विधायकों का समर्थन भी है। ये सत्ता परिवर्तन नहीं, सोच का परिवर्तन है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!