National

15 साल की नाबालिग बनी मां, जन्म के तुरंत बाद नवजात को इमारत से फेंका

गुजरात। सूरत से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही नवजात बच्चे को एक इमारत से फेंककर मार डाला। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने सूरत के मगदल्ला इलाके में एक नवजात को सड़क पर पड़ा देखा। लोग उसको अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छानबीन करना शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि 15 साल की नाबालिग लड़की ने ही नवजात को इमारत के ऊपर से फेंक दिया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उस लड़की का पता लगाया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार की तड़के बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद एक इमारत से फेंक दिया। लड़की एक 20 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, जिस कारण वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की पर भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जिंदा पैदा होने से रोकने या उसके जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं डीसीपी ने कहा कि 20 वर्षीय युवक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!