ChhattisgarhSukma

मंत्री कवासी लखमा कुम्हार के चाक पर मिट्टी का दीया बनाते नजर आए , देखकर हैरान रह जाएंगे आप

सुकमा :  माटी कला बोर्ड के कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री कवासी लखमा ने चाक पर हाथ आजमाया। उन्होंने कुम्हार के साथ मिलकर मिट्टी से दीया भी बनाया। बता दें कि मंत्री कवासी लखमा गोंगला सड़क का भूमिपूजन करने के बाद यहां कुम्हाररास पहुँचे थे।

Related Articles

मंत्री लखमा छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कुम्हारों को निशुल्क विद्युत चाक का वितरण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के सदस्य सोनू राम नाग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव, एएसपी किरण चव्हाण, नपा अध्यक्ष राजू साहू, रामभुवन कुशवाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, रमेश राठी, मनोज चौरसिया, सुनील राठी, सतेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें।

 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!