Chhattisgarh

धान का सत्यापन करने पहुंची महिला पटवारियों के किसान के बेटे ने की अभद्रता और गाली गलौच, शिकायत दर्ज

 पेंड्रा : गौरेला के गुम्माटोला गांव में धान के सत्यापन के लिए पहुंची दो महिला पटवारियों के साथ अभद्रता और गाली गलौच का मामला सामने आया है। यहां गुम्माटोला की पटवारी तनुजा भोमटे और अंधियारखोह की पटवारी प्रिया सक्सेना कोटवार और कृशि मित्र के साथ गुम्माटोला में किसान राम और रतनसिंह के घर पहुंची थी।

जिनके घर में टोकन से कम मात्रा में धान दिखा तो उन्होने किसान को खेत दिखाने को कहा, तभी उनका बेटा राजेश सिंह आ गया और खेत धान दिखाने से मना करते हुए पटवारियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौच की। इसके बाद पंचनामा तैयार कर ये टीम वापस आ गयी। इसके बाद पटवारी ने गौरेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है जिस पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!