ChhattisgarhRaipur

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

रायपुर। अलग – अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

Related Articles

एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हरब्रीज के नीचे दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिसपर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र सागर और पूर्णाचंद्र जाल निवासी उड़ीसा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र से 2 नग दोपहिया वाहन तथा थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से 5 नग दोहपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 7 नग दोपहिया वाहन कीमती लगभग 3 लाख रूपये जप्त किया गया। आरोपियों से जप्त चोरी की 1 नग दोपहिया वाहन में आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 6 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक से थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!