National

बड़ा हादसा : बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 3 मंत्रियों सहित 16 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में रिहायशी इलाके में एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों की तादाद 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रहा है। हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है। इनमें यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच शामिल हैं। कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना के समय किंडरगार्टन (बच्चों के स्कूल) में बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे। कुलेबा ने आगे कहा कि इस हादसे में 22 लोग घयाल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का हिस्सा था। दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!