National

कॉलेज कर्मचारियों के वेतन की मांग को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा विधायकों ने धरना प्रदर्शन

भाजपा विधायकों का ये धरना प्रदर्शन दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान करने के लिए है। ये 12 कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध है, पिछले कई सालों से इन कॉलेज के शिक्षक वेतन के अनियमित भुगतान और अन्य लाभों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पिछले तीन साल से कथित तौर पर वेतन के भुगतान में अनियमित को लेकर दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए थे, आज उनकी हड़ताल का दूसरा दिन है। कॉलेज कर्मचारी संघ ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाता कि उन्हें अभी सिर्फ सितंबर तक के ही वेतन का भुगतान किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!