National

3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ हालत में…

नई दिल्ली। देश की राजधानी में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। जंगल में बच्ची खून से लथपथ रोती हुई मिली। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।

बच्ची की मां अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि उसने बच्ची को जंगल की ओर जाते देखा था। उसके पीछे दो आदमी भी जा रहे थे। इसपर बच्ची की मां जंगल की ओर गई। वहां बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुए मिली। बच्ची की मां ने अपने पति को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत और बयान के बाद केस दर्ज कर लिया। पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शक्तिमान और रामनिवास के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ही फतेहपुर बेरी इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते हैं बच्ची की गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!