National

दर्दनाक हादसा : बस ने सात लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत; 3 घायल

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौके हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात 12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे जैसे ही कर्मचारी फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ। थाना बादलपुर क्षेत्र अन्तर्गत हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जिस बस से यह हादसा हुआ वह बदायूं डिपो की बस थी और दिल्ली जा रही थी।हादसे में संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!