National

बड़ा सड़क हादसा: एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

पुणे। पुणे-नासिक हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 4 की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य गंभीर लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुणे-नासिक हाईवे पर ये भयंकर सड़क हादसा खारापुड़ी के करीब रात करीब 11 हुआ है। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय एक वैन ने 17 महिलाओं को टक्कर मार दी। सभी घायल महिलाओं का इलाज निजी व चंडौली के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं पुणे शहर से खाना बनाने के लिए खेड़ तालुका के शिरोली स्थित मंगल कार्यालय जा रही थीं। महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!