National

सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत

आगरा / UP के आगरा में शादी के दौरान सिलेंडर फटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतकों में दोनों महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घर में शादी होने वाली थी और उसी कार्यक्रम के लिए हलवाई खाना बना रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया

आगरा पुलिस के ACP ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है। हम पहुंचे 2 महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिले। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे, कुल 6 लेबर थे जिनके साथ यह हादसा हुआ है, जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!