NationalPolitical

BREAKING : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, सीएम किया मंजूर

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं।

बता दें दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था। वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!