National

आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा. जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

कितने का हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी. लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है. चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!