National

15 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को दिया जन्म, दंग रह गए परिजन

थानागपुर:  महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो परिवार के लोग दंग रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत अंबाझरी पुलिस थाने में की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (rape) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज़ कर तलाश में जुट गई है।

झाड़ियों में ले जाकर किया रेप 

बताया जा रहा है कि, 15 साल की नाबालिग सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। इस बीच उसकी इंस्टाग्राम पर रमेश ठाकुर से पहचान हुई। ठाकुर की इंस्टाग्राम पर “अकेला” नाम से आईडी थी। इंस्टाग्राम पर दोनों दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों में मेल-मिलाप शुरू हुआ। आरोपी नाबालिग का फायदा उठाकर उसे नागपुर के सिविल लाइन्स के पास झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, बाद में उसे धमकी भी दी।

इस बीच नाबालिग प्रेगनेंट हो गई, लेकिन डर के मारे उसने अपने परिजनों को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। फिर इसी बीच 3 तारीख को उसने अपने घर पर जब वो अकेली थी, तब एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह हैरान रह गए। इसके बाद लड़की ने परिजनों को पुरे घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज युवक की तलाश में जुट गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!