अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा किया गया वयोवृद्ध बुजुर्गों का सम्मान…….

अम्बिकापुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट iDP24 NEWS
अम्बिकापुर- अम्बिकापुर जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हमारी टीम ने वयोवृद्ध बुजुर्गों का सम्मान किया साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा भगत जी और प्रदेश कार्यकारी समिति की सदस्य अरुणा सिंह जी का सम्मान किया गया जहां यह दोनों महिलाएं साधारण जीवन से असाधारण स्तर पर पहुंचकर हम सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वही किसी कारणवश अपने समाज और परिवार से अलग थलग पड़े वयोवृद्ध बुजुर्ग हमारे समाज की नकारात्मक पहलू को दर्शाते हैं।हम सभी को यह उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास संगठन की मजबूती में नीव का पत्थर साबित होगा ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शालिनी सिंह जिला उपाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा सिंह संगठन मंत्री नेहा सिंह जिला महामंत्री अर्चना सिंह और हमारे संगठन की सबसे लाडली सदस्य पूनम सिंह जी थी ।










