National

IPL 2023 : अब ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर! राजस्थान रॉयल्स को फिर लगा बड़ा झटका

आईपीएल का 16वां सीजन कई खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। साथ ही खिलाड़ियां के साथ साथ टीमों की भी टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। ऐसे में एक और बड़ी खबर है और वो ये की राजस्थान रॉयल्स को भी एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार केन विलियमसन के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर भी चोटिल हो गए हैं। खबरें तो यह भी है की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले जोस बटलर नजर नहीं आएंगे। ऐसे में ये टीम के लिए बड़ी परेशानी हो गई है। 

जानकारी के अनुसार जोस बटलर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच पकड़ते समय चोटिल हो गए थे। ऐसे में अब राजस्थान का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली से होगा और जोस बटलर इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। वहीं टीम के कप्तान ने भी इसकी पुष्टि की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!