Chhattisgarh

9वीं के छात्र ने परीक्षा में फेल हुआ तो फांसी लगाकर दी जान

सक्ती: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ 9वीं के छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है

जानकारी अनुसार, गनपत सतनामी(15) पिता ताराचंद सतनामी ग्राम किरारी में अपनी दादी आरती रात्रे के साथ रहता था। उसके माता-पिता और दादा कमाने खाने के लिए जम्मू गए हुए हैं। गनपत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। उसने अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी कि वह फेल हो गया है।

बताया जा रहा है कि गनपत दोपहर को घर से निकला था, फिर शाम तक वापस नहीं आया। गांव के लोग जब खेत की तरफ गए, तब उन्हीने देखा की गनपत का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!