Chhattisgarh

आवारा कुत्तों के झुंड ने ली 5 साल की मासूम की जान

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक 5 साल की मासूम बच्ची पर 5 से 6 आवारा कुत्तों झुंड ने हमला कर जान ले ली। मासूम बच्ची का परिवार ईट भट्ठे में पर मजदूरी करता है।

जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर स्थित ईट भट्ठे में काम करने आए श्रमिक की 5 साल मासूम बच्ची की कुत्ते के समूह के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। श्रमिक की 5 साल मासूम बच्ची सुकांति माझी पिता अजय माझी पर खेले वक्त आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

अस्पताल में टीम ने जांच करने के बाद बच्ची को तत्काल ही मृत घोषित कर दिया

कुत्ते के झुंड के हमले के बाद घायल मासूम बच्ची के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन बेहद गम्भीर स्थिति होने के साथ अस्पताल में टीम ने जांच करने के बाद बच्ची को तत्काल ही मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!