40 इंच वाला सस्ता स्मार्ट टीवी वनप्लस ने किया लॉन्च , मिलेगा थीएटर का ऐक्सपीरियंस

वनप्लसने भारत में अपनी Y1S सीरीज स्मार्ट टीवी के नए 40-इंच वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. नया मॉडल पहले जारी किए गए 32-इंच और 43-इंच वेरिएंट के बीच बैठता है. लेटेस्ट वनप्लस टीवी की कीमत 21,999 रुपये है और ये 14 अप्रैल से वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट, ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट और देश भर के कुछ रिटेल स्टोर पर उपल्बध हो जाएगा.
स्मार्ट टीवी Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा. यूजर्स वनप्लस टीवी 40 वाई1एस के साथ किसी भी वनप्लस बड्स या वनप्लस वॉच को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, OnePlus TV Y1S यूजर्स वनप्लस कनेक्ट 2.0 का इस्तेमाल करके अपने स्मार्टफोन को अपने वनप्लस टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं और वनप्लस के कनेक्टेड इकोसिस्टम एक्सपीरियंस का फायदा ले सकते हैं.
टीवी 64-बिट मीडियाटेक MT9216 चिपसेट से लैस है जो चार कोर्टेक्स A55 कोर और Mali G32 MP2 GPU के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है. ये चिपसेट 1 GB RAM और 8 GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ है. टीवी ऑक्सीजनप्ले 2.0 के साथ एंड्रॉयड टीवी 1 OS पर चलता है और ऑक्सीजनप्ले 2.0 में 230 से ज्यादा लाइव चैनल को ऐक्सेस करता है.









