National

रोमांचक मुकाबले में LSG ने मारी बाजी, RCB को 1 विकेट से हराया, पूरन ने खेली 19 गेंदों 62 रन की तूफानी पारी

आईपीएल सीजन 16 का 15 वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया. इस रोमाँचक मुकाबले में LSG ने 1 विकेट से जीत हासिल की है.इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये.

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए अंतिम ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया और इस रोमांचक मैच में 1 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 62 रन बनाए. उन्होंने 19 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके लगाए. स्टोइनिस ने 65 रन बनाए.

इस मैच में RCB कप्तान डुप्लेसिस ने खतरनाक बैटिंग की. उन्होंने 46 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए. मैक्सवेल ने 59 रन और कोहली ने 61 रनों की पारी खेली

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!