National

आज का पंचांग : आज करें हनुमान जी की पूजा, कुंडली में कमजोर मंगल ग्रह होगा मजबूत, जानें शुभ अशुभ समय

आज का पंचांग : आज के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मंगलवार को बजरंगबली की पूजा-आराधना करने से जीवन में मौजूद संकटों से छुटकारा मिलता है, इसलिए हनुमान जी को संकट मोचक भी कहा जाता है. आज वैशाख माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है. यदि आप भी बजरंगबली के भक्त हैं तो उनकी पूजा करने से पहले सभी नियमों को जान लेना जरूरी है, ताकि आपको अधिक लाभ हो.

सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें. साफ कपड़े पहनें और फिर पूजा स्थल पर बजरंगबली, श्री राम जी और माता सीता की तस्वीर स्थापित करें. हाथ में जल लेकर हनुमान जी के समक्ष पूजा, व्रत करने का संकल्प लें. दीपक, अगरबत्ती, धूप जलाकर पूजा की शुरुआत करें. ध्यान रहे कि हनुमान जी को लाल रंग का वस्त्र, फूल, सिंदूर ही अर्पित करें. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. फिर आरती करने के बाद उन्हें गुड़, चने का भोग लगाएं. यह पूजा आप सुबह और शाम में कर सकते हैं. यदि आप लगातार 21 मंगलवार तक पूजा, व्रत रखते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. 22वें मंगलवार को विधि पूर्वक हनुमान जी की पूजा करने के बाद 21 पंडितों को दान-दक्षिणा दें. उन्हें भोजन कराएं. ऐसा करने से साहस और बल में इजाफा होगा. कुंडली में कमजोर मंगल ग्रह है तो इसे मजबूत बनाने के उपाय करें. इस दोष से मुक्ति पाने के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे मंगल का नकारात्मक असर दूर होगा. मंगलवार के दिन लाल फल, मिठाई आदि दान करने से भी मंगल दोष में कमी आएगी. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आएगी है और बजरंगबली का आशीर्वाद सहा आपके साथ रहेगा.

18 अप्रैल 2023 का पंचांग
आज की तिथि – वैशाख कृष्णपक्ष त्रयोदशी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद
आज का योग – एन्द्र
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:17:00 AM
सूर्यास्त – 07:01:00 PM
चन्द्रोदय – 29:17:00
चन्द्रास्त – 17:00:59
चन्द्र राशि– मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 12:55:11
मास अमांत – चैत्र
मास पूर्णिमांत – वैशाख
शुभ समय – 11:54:57 से 12:46:38 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:28:14 से 09:19:55 तक
कुलिक– 13:38:19 से 14:29:59 तक
कंटक– 06:44:52 से 07:36:33 तक
राहु काल– 15:50 to 17:25
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:28:14 से 09:19:55 तक
यमघण्ट– 10:11:35 से 11:03:16 तक
यमगण्ड– 09:07:00 से 10:43:54 तक
गुलिक काल– 12:39 to 14:14

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!