आज का पंचांग : आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त आज संकरित सूर्य ग्रहण, आज है सर्वार्थ सिद्धि योग

Aaj Ka Panchang : आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तिथि अमावस्या और दिन गुरुवार है. आज अप्रैल 20, 2023 को संकरित सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण संकरित है इसीलिए है पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जबकि कुछ हिस्सों में वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. भारत में दिखाई नहीं देगा. सूूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि कुल 5 घंटे 24 मिनट की होगी. इस दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे.
पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग, पुष्कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.
आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.
20 अप्रैल 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 20 अप्रैल 2023)
शक संवत: 1945
विक्रम संवत: 2080
गुजराती संवत: 2079
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय : 05:51 ए एम
सूर्यास्त : 06:50 पी एम
चंद्रोदय :
चंद्रास्त : 07:09 पी एम
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि: अमावस्या – 09:41 ए एम तक
: प्रतिपदा
आज का वार : गुरुवार
नक्षत्र : अश्विनी – 11:11 पी एम तक
: भरणी
आज का योग: विष्कम्भ – 01:01 पी एम तक
: प्रीति
करण : नाग – 09:41 ए एम तक
:किंस्तुघ्न – 09:01 पी एम तक
चंद्रमास : वैशाख – पूर्णिमान्त
चैत्र- अमान्त
आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
ब्रम्ह मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:07 ए एम
प्रात: संध्या: 04:45 ए एम से 05:51 ए एम
संध्यान्ह संध्या: 06:50 पी एम से 07:56 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:48 पी एम से 07:10 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
विजय महूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, अप्रैल 21
अमृत काल : 04:11 पी एम से 05:44 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:51 ए एम से 11:11 पी एम
रवि योग:
अमृत सिद्धि योग:
त्रिपुष्कर योग:
आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)
राहुकाल : 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
यमगंड: 05:51 ए एम से 07:28 ए एम
गुलिक काल: 09:06 ए एम से 10:43 ए एम
आडल योग : 11:11 पी एम से 05:50 ए एम, अप्रैल 21
विडाल योग:
दुर्मुहूर्त: 10:10 ए एम से 11:02 ए एम
03:22 पी एम से 04:14 पी एम
वर्ज्य : 07:18 पी एम से 08:51 पी एम
गंड मूल: 05:51 ए एम से 11:11 पी एम
भद्रा:
पंचक:
विंछुड़ो:
दिशाशूल:दक्षिण
इन देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा
यह सूर्य ग्रहण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, फिजी, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य एशियाई देशों से दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण अटलान्टिक महासागर, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका महाद्वीप से भी दिखाई नहीं देगा.
यहां दिखाई देगा
पूर्ण सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के कुछ पश्चिमी भागों, पापुआ न्यू गिनी के उत्तर-पश्चिमी भागों, तिमोर-लेस्ते के उत्तर-पूर्वी भागों, हिंद महासागर और उत्तरी प्रशान्त महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. पूर्वी तिमोर में लोस्पालोस उन कुछ स्थानों में से पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. उत्तरी प्रशान्त महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. आंशिक सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, फिलिपींस, ईडोनेशिया, प्रशान्त महासागर हिंद महासागर, अन्टार्कटिका के कुछ भागों से और दक्षिण-पूर्व एशिया से दिखाई देगा.









