ChhattisgarhRaipur

आज अंबिकापुर में सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे CM बघेल

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज गुरूवार को सरगुजा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और दोपहर 2.40 बजे कलाकेंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3.45 बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!