National

IPL 2023: RR की हार के बाद भी इस खिलाड़ी ने जीत लिया दिल, सीजन में यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

जयपुर के एसएमएस स्टेडिय में भले की राजस्थान रॉयलस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के एक प्लेयर ने सबका दिल जीत लिया और वो इस सीजन में एक बड़ा कारनामा करने वाले दूसरे प्लेयर बन गए है। वैसे राजस्थान ने ये जीता हुआ मैच अपने हांथो से गवा दिया।

आपकों बता दें की आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। मैच का पांचवा ओवर युधवीर सिंह डालने आए तो जोस बटलर ने उनकी गेंद पर दनदनाता शॉट मारा और बॉल बेट के लगकर मैदान के बाहर चली गई और छक्का लग गया। 

आपकों बता दें की यह शॉट 112 मीटर लंबा था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। अब जोस बटलर इस सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए है। इस सीजन में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस के नाम है। उन्होंने 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था।  

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!