ChhattisgarhRaipur

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद अली के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप, 420 का मामला दर्ज

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के जरिए इन्होंने नौकरी हासिल करने के आरोप में पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय के ही एक एसोसिएट प्रोफेसर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की मुजगहन थाने (सेजबहार) की पुलिस जांच कर रही है।

विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल ने शाहिद अली के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद हासिल किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनके दस्तावेजों के जारीकर्ता संस्थानों के साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मिले प्रमाण पत्र की असलियत की पुष्टि की जा सकती है। शिकायतकर्ता नहीं है दावा भी किया है कि वह सारे दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे।

शिकायतकर्ता छेड़छाड़ का आरोपी

शाहिद अली के खिलाफ शिकायत करने वाले शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ इससे पहले यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी । छात्र ने दावा किया था कि अपने कमरे में बुलाकर शैलेंद्र खंडेलवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें की खंडेलवाल को फिलहाल जमानत मिल चुकी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!