National

हादसे में 4 जवान शहीद , सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग

जम्मू-कश्मीर : सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर आ रही है।

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। वहीं, आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!