International

जानिए आखिर क्यो मनाया जाता है गुड फ्राइडे का पर्व

गुड फ्राइडे का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए काफी खास माना जाता है। अलग.अलग देशों में गुड फ्राइडे को अलग.अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे होली फ्राइडे तो कहीं इसे ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। इस साल गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह को तमाम तरह की यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन को शोक के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय इस दिन को ईसा मसीह के बलिदान के रूप में याद करता है। माना जाता है कि जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था वह दिन शुक्रवार का था। ऐसे में इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है।

Related Articles
Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!