National

तापमान जा सकता हैं 40 डिग्री के पार…बारिश-आंधी पर ब्रेक

बेमौसम बारिश का दौर लगभग बीत गया हैं। पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात और ट्रफ लाइन का असर कम होने से अब गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अगले 2 दिन(MP TEMPERATURE) बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा और बादल छाए रहेंगे। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। 15 मई तक सूरज के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।एक ट्रफ लाइन मध्य भारत से दक्षिण भारत तक गुजर रही थी। वह अब नहीं है। वहीं, उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोप गुजर रहा है, जिसका असर ज्यादा नहीं है। चक्रवात का असर भी कम हो गया है। इस कारण प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का असर नहीं रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना


2 दिन बाद पारे में बढ़ोतरी होगी। एवरेज 3 से 5 डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत बांदीअन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 मई के बाद पारे में बढ़ोतरी होगी।

बूंदा की संभावना


भोपाल, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम के जिलों के साथ गुना-ग्वालियर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।भोपाल में मौसम का मिला-जुला असर दिखाई देगा। शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 मई को बादल छाए रहेंगे। 9 मई से सूरज तेवर दिखाने लगेगा। इससे पारा भी बढ़ जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!