National

सस्ती हुई शराब : हर बोतल पर हुए इतने रूपये कम…देखें नई रेट लिस्ट

तेलंगाना,तेलंगाना में चुनाव से पहले शराब की कीमतों में गिरावट आ गई है। तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड के प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार (6 मई) से हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में शराब की कीमतें कम हो गई हैं।

बता दें कि तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड ने भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) और बीयर को छोड़कर सभी विदेशी शराब की विशेष उत्पाद शुल्क (SEC) दरों को कम करने का प्रस्ताव पेश किया था।विशेष उत्पाद शुल्क दरों को कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है जिसके तहत अब शराब की कीमतें भी कम कर दी गई हैं। तेलंगाना में प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद संशोधित शराब की दरें कम होने के बाद 90 एमएल और 180 एमएल शराब की बोतल की कीमत 10 रुपए कम की जाएगी। वहीं 375 एमएल की बोतल पर 20 रुपए और 750 एमएल (Cheap Liquor) की बोतल 40 रुपए तक सस्ता होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!