ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग का अलर्ट : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ की भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढ़ने वाला है। इधर, उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।

उमस में बढ़ोतरी

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश भर में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब गर्मी और उमस बढ़ने वाली

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात के प्रभाव से अब उमस और बढ़ने वाली है। बस्तर क्षेत्र में हालांकि हल्की वर्षा के भी आसार है। बुधवार को भी तोकापाल-दरभा में 3 सेमी, जगदलपुर में 2 सेमी, लोहांडीगुड़ा में 1 सेमी वर्षा हुई। लगातार बढ़ रही उमस व गर्मी के कारण इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!