Chhattisgarh

फांसी के फंदे पर लटकी मिली सरकारी स्कूल के शिक्षक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला गौरेला थाना अंतर्गत खोडरी चौकी इलाके का है।जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी इलाके में शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया किराए के मकान में रहते थे। स्कूल में गर्मी छुट्टी लगने पर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। शिक्षक घर में अकेले थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक वे घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले, तो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां शिक्षक सुरेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Related Articles

जिसके बाद लोगों ने मकान मालिक और खोडरी चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!