National

Aaj ka Panchang : आज अपरा एकादशी पर इन मुहूर्त में करेंगे शुभ कार्य तो सफल होंगे

Aaj ka Panchang,  आज सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे अपरा एकादशी भी कहा जाता है। आज ही सूर्य भी मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। अतः वृषभ संक्रांति का भी योग बन रहा है। पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.07 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.24 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.59 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.44 बजे से 1.38 बजे तक एवं 3.27 बजे से 4.21 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.27 बजे से 4.21 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.13 बजे से 9.07 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.01 बजे से 10.56 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.50 बजे से 12.44 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.12 बजे से 8.54 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.39 बजे से 7.20 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.01 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.26 बजे से 7.07 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.38 बजे से 3.32 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। अमृत काल 3.38 बजे से 5.10 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!