खरीददारी से पहले जानें क्या है नई रेट…सोने-चांदी के दामों में गिरावट

सोने-चाँदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आज राहत की खबर है। आज सोना 129 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 567 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज (16 May 2023) मंगलवार को सोना 129 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 61079 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 244 रुपये महंगा होकर 61208 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीँ आज चांदी 440 रुपये की दर से सस्ता होकर 72015 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 415 रुपये महंगा होकर 72455 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 61079 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 60834 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55948 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45809 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35731 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।









