National

 किसान ने बेची 512 किलो प्याज, बदले में मिला 2 रुपए

महाराष्ट्र – नासिक में प्याज (Onion Price) की बंपर पैदावार बनी किसानों के लिए परेशानी। किसानों ने बताया कि, प्याज की कीमतों में भारी गिरावट के कारण उनकी मूल कीमत भी नहीं निकल पा रही है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। (Onion Price) वहीं एक घटना तो ऐसी सामने आई जिसे देख कर सब आश्चर्यचकित रह गए। एक किसान ने 512 किलो प्याज बेची, लेकिन उसे बदले में सिर्फ 2 रुपए का पोस्ट डेट का चेक मिला।

किसानों ने पीएम मोदी से गुहार लगाई

किसानों ने अपना दर्द बया कर पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि, केंद्र सरकार को इस दिशा में कुछ करना चाहिए। कड़ी मेहनत के बाद भी उनकी स्थिति खराब है। किसानों ने कहा कि, वे बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं और घर चलाने में भी बहुत परेशानी आ रही है।

महाराष्ट्र के सोलापुर का किस्सा

यह मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है। यहां एक किसान को उस समय गहरा झटका लगा, जब उसे पता चला कि उसने जिले के ही एक व्यापारी को 512 किलो प्याज की बिक्री के मुकाबले केवल 2.49 रुपये का लाभ कमाया है। आपको बता दें कि, सोलापुर की बरशी तहसील में रहने वाले किसान राजेंद्र चव्हाण ने बताया कि, उनकी प्याज की उपज सोलापुर बाजार यार्ड में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर मिली और सभी कटौतियों के बाद उन्हें शुद्ध लाभ के रूप में यह मामूली राशि मिली है।

कई देशों में है प्याज का संकट

आपको बता दें कि, कई देशों में प्याज संकट की आहट एक बार फिर देखने को मिलने लगी है। जानकारी के अनुसार, कई देशों में प्याज की भारी कमी से वैश्विक खाद्य संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं कई देश ऐसे भी है जिन्हों प्याज की कीमत ज्यादा होने के कारण इसका उपयोग ही करना छोड़ दिया हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!