NationalPolitical

CM ने जताई खुशी…मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात

सीएम शिवराज सिंह चैहान ने सोमवार को पन्ना में रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन किया। सीओएम ने इस अवसर पर जनता को रेल की सौगात मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं भी

सीएम शिवराज सिंह चैहान ने सोमवार को पन्ना में रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन किया। सीओएम ने इस अवसर पर जनता को रेल की सौगात मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि रेल शुरू होने से हीरा की तरह पन्ना की चमक भी बढ़ेगी। लोगों की सालों पुरानी रेल लाइन की मांग भी पूरी हुई है। भूमि पूजन करते हुए उन्होंने कहा कि, रेल जनता और संस्कृति को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है। पन्ना में रेल लाइन बनने और ट्रेन शुरू होने पर यह क्षेत्र निवेश की दृष्टि से पसंदीदा क्षेत्र बनेगा. इससे निवेश, उद्योग एवं रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे।

गौरव दिवस का आयोजन सराहनीय

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराजा छत्रसाल जयंती पर पन्ना गौरव दिवस का आयोजन भी सराहनीय है। महाराजा छत्रसाल पराक्रमी शासक थे। महाराजा छत्रसाल ने ही पन्ना को राजधानी बनाया था। आगे उन्होंने कहा कि अब ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन पर तेजी से काम किया जाएगा। डायमण्ड के स्वरूप में पन्ना रेलवे स्टेशन की अलग पहचान होगी। रेल मंत्री और स्थानीय सांसद का इस सौगात के लिए आभार भी जताया।

जून माह तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हीरे के डिजाइन पर केन्द्रित पन्ना रेलवे स्टेशन पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होगा। उन्होंने खजुराहो एवं पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सौगातस्वरूप शीघ्र ही जून माह के अंत तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी रेल के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। 13 हजार 600 करोड़ रूपए का बजट इस वित्तीय वर्ष में रेलवे के विकास के लिए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही 31 मार्च तक प्रतिवर्ष 5 हजार 200 किमी रेल पटरी बिछाने का काम हुआ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!