National

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश। ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को कोर्ट ने एक साथ क्लब करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी 8 मामले एकसाथ एक ही कोर्ट में सुने जाएंगे।

कोर्ट से अपील की गई थी कि ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामले एक ही प्रकृति के हैं। ऐसे में उनकी एक साथ सुनवाई हो। जिला जज ने अलग-अलग मुकदमों से संबंधित फाइलें तलब कीं थी। मामले में सभी पक्षों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं।

इससे पहले सोमवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई थी। विवादित स्थल की कार्बन डेटिंग और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने के आवेदन पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति जताई और अपनी बात रखी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि सात जुलाई तय की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!