National

राज्य सरकार ने किया आदेश जारी…शिव मंदिरों में बैन हुआ गांजा

ओडिशा सरकार ने राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे पर बैन लगा दिया है। मंगलवार को इसे लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। अचानक यह फैसला क्यों लिया गया है इसको लेकर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मीडिया में राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके कहा, वह राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाएगी। उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग की ओर से सभी जिलों और पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। सरकार ने सभी जिलों से कहा कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में गांजे का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि भारत में गांजा प्रतिबंधित सामाग्रियों की श्रेणी में आता है और इसको उगाना, अपने पास रखना, किसी भी प्रकार से इसको लाना ले जाना, या फिर उसका व्यापार अपराध की श्रेणी में आता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!