National

भविष्यवाणी : 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट विपक्ष की क्षमता पर भरोसा जताया है। वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मुझे लगता है कि, कांग्रेस पार्टी अगले आम चुनाव में बहुत अच्छा करेगी, नतीजे लोगों को चौंका देंगे। बस आप कैलकुलेट करें, एकजुट विपक्ष अपने दम पर बीजेपी को हरा देगा।

विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है

राहुल गांधी ने इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है। हम सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि, वहां काफी अच्छा काम हो रहा है। यह एक जटिल चर्चा है, क्योंकि ऐसे कई राज्य हैं, जहां हम उन दलों के साथ कंपिटीशन कर रहे हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि, विपक्ष का महागठबंधन होगा। आगे बोलते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थानों पर ‘कब्ज़ा’ करने का भी आरोप लगाया।

सोचा नहीं था कि, लोकसभा की सदस्यता चली जाएगी – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, जब वह राजनीति में आए थे, तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि, उन्हें लोकसभा की सदस्यता से कभी अयोग्य घोषित किया जाएगा, लेकिन इसने उन्हें लोगों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर दिया है। कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि, यह नाटकीय घटनाक्रम असल में करीब 6 महीने पहले शुरू हुआ। हम संघर्ष कर रहे थे। पूरा विपक्ष भारत में संघर्ष कर रहा है। इशारों-इशारों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, सारा धन कुछ लोगों के पास है। संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है। हम अपने देश में लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!