National

फटाफट जानें आपके शहर में दाम बढ़े या घटे…पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

आज 3 जून 2023 और दिन शुक्रवार है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर में ​मिल रहा है

पेट्रोल की कीमत 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये पर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये पर स्थिर बना हुआ है. गाजियाबाद में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 98.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे बढ़कर 91.31 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 9 पैसे महंगा होकर 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!