NationalPolitical

दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है हमारे यहां पहले भी रेल मंत्री ने हादसे पर इस्तीफा दिया है, तो यदि रेल मंत्री में थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। चंदला में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजली देकर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस नेता ने हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये और रेल मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रेल मंत्री कहते हैं कि हमारा पूरा सिस्टम फुल प्रूफ है उसके बावजूद ऐसे हादसे हो रहे हैं।

टिकट मिले तो चुनाव लड़ो

वही मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में दूसरे दल से आने वाले नेताओं की एंट्री के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई टिकट की कंडीशन पर आना चाहेगा तो ये कंडीशन कांग्रेस नहीं करती। आपको आना है तो आस्था से आओ विचारधारा से जुड़ो टिकट मिले तो चुनाव लड़ो, उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर कहा कि इस पर भी विचार किया जायेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!