Chhattisgarh

मचा हड़कंप : पत्नी ने कुंए में झांका तो तैरती मिली पति की लाश

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में कुएं में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मालापारा में घर के आंगन में स्थित कुएं में युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है मृतक शनिवार शाम विवाह समारोह में शामिल होने गया था। सुबह जब उसकी पत्नी ने कुएं में झांका तब उसे कुएं में अपने पति की लाश दिखी। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीँ इसकी सुचना पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है ,वहीँ मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!